10 को ऊना में राहुल गांधी और 17 को ठियोग प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी रैली

<p>कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हिमाचल में दो अतिरिक्त जनसभाएं करने की अनुमति मिल गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने बताया कि राहुल गांधी पहले 10 मई को उना में जनसभा को संबोधित करेंगे । जबकि 17 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के ठियोग में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद राहुल गांधी की मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में जनसभा होगी। वहीं सोलन में भी राहुल गांधी का कार्यक्रम बन रहा है। जिसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।</p>

<p>रजनी पाटिल ने बताया कि 13 और 14 को गुलाम नवी आज़ाद भी हिमाचल आएंगे। इसके अलावा भी देश के बढ़े नेता हिमाचल प्रचार में आएंगे। देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी पांच करोड़ गरीबों को 72 हज़ार सालाना देगी। इसका पैसा घर की महिला के खाते में जमा होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बौखलाहट में अनाप शनाप बोल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के ऊपर पीएम के बयानों से लगता है कि मोदी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उनको अपनी हार सामने दिख रही है। इसलिए इस तरह के बयान दे रहे है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी चारों सीटें जीत रही है।</p>

<p>रजनी पाटिल ने जयराम ठाकुर की प्रदेश सरकार को नाकाम सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। महिलाएं यहां सुरक्षित नही हैं। प्रदेश में हिलाओं से अत्याचार बढ़ रहा है। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद साल 2018 में सबसे ज्यादा 248 रेप केस दर्ज हुए। जिससे साफ़ होता है कि बीजेपी सरकार के दौरान कानून का डर अपराधियों के दिलों से निकल चुका है। ताज़ा रेप मामलों में भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।</p>

<p>इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल में आकर जो भी वादे किए वह आज तक पूरे नहीं हुए। पीएम ने हिमाचल की जनता से सेब पर आयात ड्यूटी को बढ़ाने, गुम्मा नमक खान को शुरू करने और प्रदेश में सेना की बटालियन देने का वायदा किया था लेकिन उनका कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। शिमला में पीएम ने हवाई चप्पल वाले को हवाई सफ़र करवाने का वाद किया था लेकिन लोगों को हज़ारों रुपये देकर महंगा सफर करना पड़ रहा है। राठौर ने कहा कि हिमाचल में अपराधियों के हौसलें बुलंद है। रेप, मर्डर व दलित अत्याचार बढ़े हैं। हिमाचल में कमज़ोर शासक के चलते ये अपराध बढ़ रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

27 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

56 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

59 mins ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

1 hour ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago