Follow Us:

26 दिसंबर को राहुल गांधी का हिमाचल दौरा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी हार की समीक्षा के लिए जल्द हिमाचल आएंगे।  राहुल गांधी का 26 दिसंबर को हिमाचल आने का शेड्यूल है। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस के विधायकों के साथ मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की सलेक्शन भी कर सकते है।

इसमें वीरभद्र सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर अटकलें तेज है। वीरभद्र के समर्थन में लगभग 17 विधायकों ने अपनी सहमति जताई है तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू   का नाम भी इस रेस में आगे बताया जा रहा है। सुक्खू को राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। इससे पहले राहुल गांधी ने गुजरात में भी कांग्रेस के विधायकों के साथ मुलाकात की थी और हार पर समीक्षा करते हुए उन्होंने 2022 में गुजरात में 135 सीटों से वापसी का दावा किया।