सत्ती ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉफ, कहा- झूठे वादे करके उड़ गए राहुल

<p>हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राहुल गांधी की सोलन में हुई रैली को फ्लॉफ करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल की भोली-भाली जनता को झूठे सपने दिखा कर उड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सोलन में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल रैली की तुलना में कांग्रेस की रैली में आधे से भी कम भीड़़ जुटाई जा सकी। इससे पता चलता है कि कांग्रेस का जनाधार खिसक चुका है। सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी ने &ldquo;न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी&ldquo; कहावत की तर्ज पर भोले-भाले लोगों के सामने झूठे वादों की झड़ी लगा दी।</p>

<p>उनका कहना है कि छह चरणों के मतदान के बाद यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनावों में उसे मिली 44 सीटों से भी कम पर सिमट जाएगी। इसलिए राहुल गांधी को संसद में विपक्ष के नेता का दर्जा भी पिछली बार की तरह हासिल करना नामुमकिन होगा। इसलिए उनके प्रधानमंत्री बनने का कोई सवाल ही नहीं उठता। यही वजह है कि राहुल गांधी धड़ाधड़ झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि देश छोड़कर भागे विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे कारोबारी आज विदेशों में जेल की हवा खा रहे हैं। इन भगोड़ों को भारत लाने के लिए मोदी सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जबकि राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी की सरपरस्ती में दस साल चली कांग्रेस सरकार ने इन कारोबारियों को हजारों करोड़ के लोन दिलवाए थे। राहुल का यह कहना सरासर झूठ है कि मोदी सरकार ने भगोड़े कारोबारियों पर सख्ती नहीं की।</p>

<p>सत्ती ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ नकली गांधी परिवार इसलिए बोल रहा है क्योंकि जीजा-साले और मां के काले धन के जखीरे को नोटबंदी से चोट लगी। कांग्रेस की किसानों की कर्ज माफी की योजना तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों का झूठा चुनावी वादा साबित हुई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में झूठ बोल कर सरकार बनाने के बाद कांग्रेस सरकारों ने किसानों के कर्ज माफ नहीं किए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि दस साल तक मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने चीन और दूसरे देशों से सेब का अंधाधुंध आयात करके हिमाचल के बागवानों को बर्बाद कर दिया। जबकि मोदी सरकार ने बागवानों को राहत देने के कई उपाय किए। ऐसा लगता है राहुल गांधी जानबूझ कर झूठ बोल रहे हैं या फिर हिमाचल के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। राहुल गांधी तो झूठा प्रोपगैंडा करके हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ गए, लेकिन हिमाचल की जनता को फिर एहसास हो गया है कि कांग्रेस का चरित्र कैसा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

7 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

12 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

12 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

13 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

13 hours ago