ऊना: बाइक हादसे में नया खुलासा, ट्रक चालक ने इस बजह से मारी बाइक सवार को टक्कर

<p>ऊना के बहड़ाला में ट्रक द्वारा रौंदे गए बाइक सवार चार युवकों के मामले में नया खुलासा सामने आया है। नशे और पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट के बाद गुस्साएं संजीव कुमार निवासी बहड़ाला ने ट्रक बाइक सवार पांच युवकों पर चढ़ा दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र मुलराज निवासी चताड़ा के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मृतक प्रिंस और आरोपी संजीव कुमार दोनों पर पहले ही चिट्टे के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में सजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।</p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद चताड़ा निवासी प्रिंस अपने तीन दोस्तों राकेश, साहिल व लक्खा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर बहडाला स्थित संजीव के घर पहुंचा। जहां पर संजीव अपने दोस्त गौरू और सुमित कुमार के साथ ट्रक में बैठा हुआ था। पैसे के लेनदेन को लेकर प्रिंस ने संजीव कुमार को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन संजीव ट्रक से नीचे नहीं उतरे। इस पर प्रिंस व साथियों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। इस पर ट्रक सवार संजीव के दोस्त गौरू और सुमित कुमार नीचे उतरे और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बहस के बाद हुई मारपीट में तेजधार हथियार भी चले। हमला करने के बाद प्रिंस अपने साथियों के साथ बाईक पर सवार होकर बहड़ाला की ओर भागने लगा। इस पर संजीव भी ट्रक लेकर हमलावरों के पीछे लग गया।</p>

<p>कुछ दूरी पहुंचने पर सनशाइन होटल के समीप संजीव ने दोनों बाईक पर ट्रक चढ़ा दिया। हादसे में बाईक पर सवार प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल राकेश, साहिल व लक्खा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं फरार ट्रक चालक संजीव को पुलिस ने मैहतपुर में काबू कर लिया। पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक प्रिंस व संजीव कुमार के खिलाफ पहले ही नशे को लेकर मामले दर्ज है और इस बार भी हत्या नशे व पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

9 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

14 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

14 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

15 hours ago