Follow Us:

राहुल गांधी ने की रिसर्च डिपार्टमेंट टीम की घोषणा

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से ही राहुल गांधी ने पार्टी में बड़े बदलाव लाने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि ये बदलाव इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर राहुल गांधी ने अब पूरे देश में एक रिसर्च टीम की घोषणा की है। जिसकी आज उन्होंने पहली सूची जारी की है जिसमें 38 लोगों को पूरे देश से इसमें शामिल किया गया है।

इनमें 6 लोगों को अध्यक्ष चुना गया और 27 लोगों को प्रदेश को-ऑर्डिनेटर और 5 लोगों को अलग-अलग प्रदेशों में सचिव की नियुक्ति दी गई है।  हिमाचल प्रदेश से सुनील शर्मा को अध्यक्ष और कुलदीप ओक्टा को प्रदेश को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

आसाम से बबीता शर्मा, गुजरात से आमी याज्ञनिक, उड़ीसा से पी के मिश्रा, तमिलनाडु से आर राजेश और त्रिपुरा से तपस देव को अध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है।

हिमाचल से अध्यक्ष बने सुनील शर्मा ने बताया कि अब हम लोग इस टीम में 12 जिलाध्यक्ष और 68 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां करेंगे। उन्होंने बताया कि इस टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य उचित मुद्दों के साथ जनता के बीच में जाना है ताकि कांग्रेस अपनी बात सीधी जनता के बीच रख सकें और मोदी सरकार या किसी भी प्रदेश सरकार की विफल या लोगों को ठगने वाली योजनाओं से अवगत करवा सके।