राजन सुशांत ने बनाई पार्टी, सभी 68 विधानसभा में चुनाव लड़ने की कही बात

<p>कांगड़ा से सांसद रहे डॉ राजन सुशांत ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में नए दल की घोषणा कर सियासी हलचल पैदा कर दी है। राजन सुशांत ने हिमाचल प्रदेश में &quot;हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी&quot; नामक नया दल खड़ा कर दिया है। यह दल आने वाले विधानसभा चुनावों में&nbsp; सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। आने वाले 6 महीनों में बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उसके बाद सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।</p>

<p>राजन सुशांत ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों को सरकार बेच रही है और उनका सरंक्षण नहीं कर पा रही है। सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब है और कर्ज़ लेकर सरकार चला रही है। हर पैदा होने वाले बच्चे पर 80 हज़ार का कर्ज़ पड़ रहा है। 13 लाख बेरोजगारों की फ़ौज के साथ सरकार अन्याय कर रही है। बीबीएमबी की हिस्सेदारी के लिए हिमाचल इंतज़ार कर रहा है। सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल रही है। दिल्ली के सम्राटों का सूबेदार सरकार चला रहा है। हिमाचल में संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन सरकार इनका दोहन करने में विफ़ल रही है।</p>

<p>डॉ सुशांत ने शांता कुमार का नाम लिए बैग़ैर&nbsp; हमला बोला और कहा कि सिद्धांतो की राजनीति करने वाले औऱ हर तीसरे दिन पत्र लिखने वाले नेता भी पेंशन और सुख सुविधाओं को छोड़े। क्योंकि वक़्त के साथ ऐसे नेताओं की राय भी बदलती रही है। पार्टी में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण का प्रावधान होगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7497).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

1 hour ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

2 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

2 hours ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

2 hours ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

14 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

14 hours ago