Follow Us:

राजकुमार होंगे जिला कांगड़ा कांग्रेस के महासचिव

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लागतार अपने सचिव-महासचिव, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है। गुरुवार को एक बार फिर पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज कुमार जसवाल को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है। राजकुमार काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और इससे पहले वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके अलावा कांग्रेस कमेटी ने चिंतपूर्णी ब्लॉक द्वारा हाल ही में निष्कासित किए हुए अधिकारियों के निष्कासन को भी रद्द कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी का निष्कासन ब्लॉक कमेटी से बाहर है। वे सिर्फ प्रदेश कार्यालय को अनुमोदन भेज सकते हैं, आखिरी फैसला कमेटी को लेना होता है।