Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली प्रभारी रजनी पाटिल

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब कांग्रेस प्रभारी से मिलने नही गए तो रजनी पाटिल खुद उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पहुंच गई।हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटील ने उनके साथ ब्रेक फास्ट भी किया। इस दौरान सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक धनी राम शांडिल, मोहन लाल ब्राकटा, इंद्र  दत लखनपाल, विनय कुमार, मनसा राम व ठाकुर सिंह भरमौरी मौजूद रहे।
सोमवार सायं रजनी पाटील पूर्व मंत्री व कांग्रेस की सीनियर लीडर विद्या स्टोक्स से भी मिलीं थी। जाहिर है कि वह कांग्रेस के बिखरे कुनबे को समेटने की कोशिश में लगी है। ताकि हिमाचल कांग्रेस के बिखरते कुनबे को एकजुट कर सके।