सुक्खू को मिला रजनी पाटिल का साथ, वीरभद्र की बढ़ी टेंशन!

<p>बिलासपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने PCC चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू को बड़ी राहत दी है और लगे हाथ वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की टेंशन बढ़ा दी है। रजनी पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी के भी दबाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नहीं हटाए जाएंगे। इस दौरान पाटिल ने वीरभद्र सिंह को वरिष्ठ नेता बताते हुए अनुशासन फॉलो करने की नसीहत भी दी।</p>

<p>मीडिया के एक सवाल के जवाब में रजनी पाटिल ने कहा कि वीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। लिहाजा, वह उनके संबंध में कुछ भी टिप्पणी नहीं करेगीं। लेकिन वह मानती हैं कि नेता किसी भी स्तर का हो, वह पार्टी से बड़ा नहीं है। पाटिल ने कहा कि किसी भी बात को पार्टी-प्लेटफॉर्म पर रखना उचित होता है। कोई नेता चाहें कितना भी बड़ा क्यों ना हो वह डायरेक्ट अपने शिकवे-शिकायतें मीडिया में नहीं रख सकता। एक प्रक्रिया के तहत वह हम लोगों को अवगत करा सकता है। जहां तक वीरभद्र सिंह की बात है, वह तो अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास सीधा रखने में सक्षम हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सुक्खू किसी के भी दबाव में प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटेंगे।</p>

<p>लोकसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन पर रजनी पाटिल ने कुछ खास नहीं बोला। उन्होंने कहा कि चूंकि हिमाचल में उनका यह पहला दौरा है, ऐसे में टिकट आवंटन के संबंध में किसी भी तरह की चर्चा जल्दबाजी होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है और इसका बकायदा एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पूरी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

46 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago