ख़बर पर मुहर: समाचार फर्स्ट ने पहले ही दी थी कांग्रेस प्रभारी बदलने की न्यूज़

<p>हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी बदल दिए गए हैं। समाचार फर्स्ट ने पहले ही हिमाचल में कांग्रेस प्रभारी के बदले जाने की ख़बर दी थी। राज्य की बदलती परिस्थितियों और कांग्रेस की वर्तमान स्थिति में बदलाव लाने के लिए हाईकमान काफी पहले ही प्रभारी बदलने पर विचार कर रहा था। ख़बर यह भी थी कि खुद सुशील कुमार शिंदे अपना पद छोड़ना चाहते थे। हाल-फिलहाल में हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भी उनकी गतिविधियां लगभग कम हो चुकी थीं।&nbsp;</p>

<p>मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र की रजनी पाटिल के नाम पर औपचारिक मुहर लगा दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके नाम पर हामी भरी और अशोक गहलोत ने उनके नाम का ऐलान कर दिया। गहलोत ने पाटिल को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के लिए पाटिल से कह दिया है। साथ ही साथ उन्होंने शिंदे के हिमाचल में किए काम की भी प्रशंसा की।</p>

<p>5 दिसंबर 1958 को जन्मी रजनी पाटिल महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद उन्हें 2013 में राज्यसभा के लिए चुना गया था। वह 1996 में बीजेपी के बैनर तले सबसे पहले बीड लोकसभा सीट से चुनाव जीती थी लेकिन बाद में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

8 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

40 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago