Follow Us:

रजनी पाटिल के हिमाचल दौरे का अंतिम दिन, नाहन पहुंची प्रदेश प्रभारी

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल अपने प्रदेश दौरे के अंतिम दिन रविवार को सिरमौर जिले के नाहन पहुंची। जिस दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का रविवार को हिमाचल दौरे का अंतिम दिन है। दौरे के अंतिम दिन नाहन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बीते एक सप्ताह से हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश के दौरे पर हैं। जिस दौरान उन्होंने कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, शिमला में ठियोग फिर शनिवार को सोलन और रविवार को आज जिला सिरमौर का दौरा किया।