सोलन: सुक्खू- वीरभद्र को साथ देख खुशी से झूमें कार्यकर्ता, रजनी पाटिल का हुआ जोरदार स्वागत

<p>लोकसभा चुनाव को लेकर सोलन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोलन पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।</p>

<p>बता दें सोलन दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने सुक्खू और वीरभद्र सिंह से शिमला के पीटर हॉफ में बंद कमरे में मीटिंग की थी। जिसके बाद वे सोलन पहुंचे। सोलन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां रजनी पाटिल सह प्रभारी गुरकिरत सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक लखविंदर सिंह राणा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जिस दौरान उनके साथ वीरभद्र सिंह नहीं दिखाई दिए।</p>

<p>सोलन में कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होने से पहले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह को साथ देखकर कार्यकर्ता भी जोश से भर गए और आयोजन स्थल कार्यकर्ताओं के सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र के समर्थन में लग रहे नारों से गूंज उठा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

8 hours ago