Follow Us:

सोलन: सुक्खू- वीरभद्र को साथ देख खुशी से झूमें कार्यकर्ता, रजनी पाटिल का हुआ जोरदार स्वागत

समाचार फर्स्ट |

लोकसभा चुनाव को लेकर सोलन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोलन पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बता दें सोलन दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने सुक्खू और वीरभद्र सिंह से शिमला के पीटर हॉफ में बंद कमरे में मीटिंग की थी। जिसके बाद वे सोलन पहुंचे। सोलन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां रजनी पाटिल सह प्रभारी गुरकिरत सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक लखविंदर सिंह राणा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जिस दौरान उनके साथ वीरभद्र सिंह नहीं दिखाई दिए।

सोलन में कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होने से पहले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह को साथ देखकर कार्यकर्ता भी जोश से भर गए और आयोजन स्थल कार्यकर्ताओं के सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र के समर्थन में लग रहे नारों से गूंज उठा।