Follow Us:

महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर PM मोदी मौन क्यों?: रजनी पाटिल

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज लोगों का मंहगाई के कारण जीना मुश्किल होता जा रहा है। मोदी 2014 के चुनाव से पहले पेट्रोल डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर हल्ला मचाते थे और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहते थे। आज बढ़ती मंहगाई और पेट्रो पदार्थो की लगातार बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी मौन क्यों है ? 

कांग्रेस सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 100 से ऊपर थी तब भी पेट्रोल डीज़ल की कीमतें नियंत्रण में थी लेकिन, अब कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाबजूद इनकी कीमतों में आग लगी है। कांग्रेस मांग करती है कि इनको जीएसटी के दायरे में लाया जाए।

कांग्रेस का 10 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बंद का ऐलान

वहीं, देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम और महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस ने 10 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर मोदी की चुपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में लोग मोदी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से सत्ता में लेकर आएंगे।