<p>कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, कुलदीप कुमार को स्टार प्रचारक सूची से बाहर करने पर हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को नोटिस भेजा है। पाटिल ने पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में पाटिल ने लिखा है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को लग रहा है कि इन्हें स्टार प्रचारक लिस्ट से जानबूझकर हटाया है।</p>
<p>पाटिल के अनुसार जब हमने लिस्ट फाइनल की, तब इन नेताओं के नाम थे। फाइनल लिस्ट आपने अपने लेटर हेड पर मुझे बिना दिखाए और बिना मेरी अप्रूवल लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संबंधित विभाग को भेजी है, यह गंभीर मसला है।</p>
<p>फोन पर बातचीत के दौरान पाटिल ने भी माना है कि स्टार प्रचारक लिस्ट से पांचों पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के नाम हटाने पर राठौर से जवाब मांगा है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है, इसमें कोई विवाद नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाटिल से जवाब मांगा था। इसके बाद उन्होंने राठौर को नोटिस जारी किया। स्टार प्रचारक कमेटी के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह हैं। इस सूची में 40 में से 17 नाम हिमाचली नेताओं के हैं और 17 में से भी 10 नेता शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…