Follow Us:

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल आज पहुंचेगी शिमला

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश काग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल पार्टी में नई जान फूंकने और नेताओं में जोश भरने के लिए आज यानी शनिवार को शिमला आएंगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व उनका यह दौरा महत्वपूर्ण है। रजनी पाटिल रविवार को मंडी दौरे पर होंगी जबकि, सोमवार को भारत बंद के दौरान शिमला में रहेंगी।

इसके साथ ही रजनी पाटील लोकसभा चुनाव से पहले इन क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश भी दे सकती है। वहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन भी होगा। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पार्टी प्रभारी पाटिल के साथ रहेंगे।