Follow Us:

मंडी पहुंची प्रभारी रजनी पाटिल, कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से किया स्वागत

नवनीत बत्ता |

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल आज मंडी के दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर वह जिला मुख्यालय पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार, आने वाले लोकसभा चुनाव में वह एकजुटता से काम करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू , सह प्रभारी गुरकीरत सिंह और सीएलपी भी उनके साथ मौजूद हैं।

ग़ौरतलब है कि बीते सोमवार को रजनी पाटिल ने कांगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप के तहत काम करने के निर्देश दिए थे।