Follow Us:

पार्टी में मतभेद हो पर मनभेद नहीं, बाकी चुनौतियों से निपट लेंगे: रजनी पाटिल

पी. चंद |

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में कहा कि पार्टी में मनभेद हो पर मतभेद नहीं है बाकी चुनौतियों से निपट लेंगे। रजनी पाटिल का कहना है कि पार्टी के नेताओ में मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने सोमवार को यहां कहा कि यहां पर चुनौतियां तो बहुत हैं, लेकिन प्रदेश के बड़े नेताओं को भी साथ लेकर उनसे निपटा जाएगा। पाटिल ने नेताओं को नसीहत दी है कि अपनी ईगो साइड में रख मिल जुल कर पार्टी के लिए काम करें। 

बुजुर्ग नेताओं के मार्गदर्शन में बढ़ेंगे आगे आगे

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचीं रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के आगे ले जाने और मजबूत करने के लिए बुजुर्ग नेताओं के मार्गदर्शन में हम सभी आगे बढ़ेंगे। हम सभी को पार्टी ने सब कुछ दिया है। हम पार्टी की बदौलत यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए सभी को पार्टी के लिए एकजुट होना चाहिए।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

आगामी चुनावों के लिए बनाई जाएगी रणनीति

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। जो नेता यहां पर पहुंचे हैं, उनसे चर्चा होगी। जो यहां पर नहीं पहुंच पाएं हैं, उन तक पहुंचकर सभी को एक मंच पर लाकर चुनावी माहौल तैयार किया जाएगा। पाटिल ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा की चार सालो में लोग महंगाई से परेशान हैं और इसके खिलाफ कांग्रेस लगतार प्रदर्शन कर रही है।

रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल बहुत प्यारा राज्य है और यहां के लोग आदर सम्मान देने वाले हैं। रजनी पाटील यहां राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आमसभा को संबोधित करेगी।