Follow Us:

20 अक्टूबर को हिमाचल आएंगी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की खींचतान के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल एक बार फिर हिमाचल आएंगी। 20 अक्टूबर को प्रस्तावित रजनी पाटिल के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

इस दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पाटिल तीन दिन तक जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति पहुंचेंगे। इस दौरान लाहौल के तीनों ब्लॉक के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों संग बैठक की जाएगी। इसके अलावा दोनों द्वारा लोकसभा चुनाव- 2019 के मद्देनजर प्रदेश के अन्य जिलों का दौरा भी किया जा सकता है।