Follow Us:

राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

जसबीर कुमार |

जसबीर कुमार। राज्य सभा सांसद सिकंदर का हमीरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। टाउन हाल में हमीरपुर जिला के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं को राज्य सभा सांसद सिकंदर ने आने वाले चुनावों के लिए टिप्स दिए। सिकंदर कुमार ने कहा कि इंसान की किस्मत कभी भी बदल सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अपना कर्म अच्छा रखना चाहिए। भाजपा पार्टी में सभी कार्यकर्ता एक समान है और किसी से पार्टी कोई भेदभाव नहीं करती है।

राज्यसभा सांसद सिकंदर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बदले की भावना से काम किया है। कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर के साथ क्या किया और मेरे साथ क्या किया? यह सभी को पता होना चाहिए। कुलपति बनने के बाद कांग्रेस ने अपना रंग दिखाया है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए।