Follow Us:

सही अर्थों में भारत के रत्न थे अटल, राज्यपाल ने जताया शोक

पी. चंद |

हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी सही अर्थों में भारत के रत्न थे, जिन्होंने अपनी सादगी, विनम्रता और अपनेपन से सभी के दिलों पर राज किया। उन्होंने हमेशा मूल्यों के आधारित राजनीति की और उदारवादी नेताओं के साथ पहचान बनाई। उनकी भरपाई करना कठिन है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।