Follow Us:

सोलन पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुराग की आशीर्वाद यात्रा, कोरोना बंदिशों के बीच भीड़-भाड़ का माहौल

पी. चंद |

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर आज पहली बार हिमाचल पहुंचे। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का चंडीगढ़ से आगाज हो गया है। यात्रा में उनके साथ कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। हिमाचल में एंट्री होते ही अनुराग ठाकुर की यात्रा सोलन के परवाणू पहुंची जहां जोरदार स्वागत हुआ।

इसके बाद अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री के आगमन में जुटी भीड़ को देखकर ये कहना ग़लत नहीं होगा कि कहीं ये कोरोना को दावत तो नहीं। एक ओर प्रदेश सरकार कोरोना को देखते हुए बंदिशें बढ़ा रही है तो दूसरी और नेता ऐसी भीड़ जुटाकर कोरोना को बढ़ाने के संकेत दे रहे हैं।