कांगड़ा पहुंची रंजीता रंजन, कार्यकर्ता मीटिंग से पहले GS बाली से मुलाक़ात

कांग्रेस की सह-प्रभारी रंजीता रंजन कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए कांगड़ा पहुंच चुकी हैं। हालांकि, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पहले रंजीता रंजन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली से मुलाकात कीं। रंजीता रंजन जीएस बाली से मिलने उनके कांगड़ा स्थित आवास पर गईं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सह-प्रभारी बाली के हालचाल जानने पहुंची। क्योंकि, जीएस बाली काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनके रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने से लगातार ट्रीटमेंट प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या किसी राजनीतिक रणनीति पर कोई गुफ्तगू हुई है यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है।

लोकतंत्र की हत्या कर रही है बीजेपी: रंजीता रंजन

जीएस बाली से मुलाकात के बाद रंजीता रंजन सीधे कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। वादा कुछ और किए थे और काम कुछ और हो रहा है।

रंजीता रंजन ने कहा कि मोदी सरकार भारत की संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने में जुटी है। लोकतंत्र की लगातार हत्या करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि कर्नाटक में जिस तरह की कवायद बीजेपी ने की…वह उसका असली चेहरा जनता के सामने दिखाता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तरह ही देश से बीजेपी का सफाया कर देगी।

2019 कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव: सुक्खू

बैठक से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2019 में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और फतह भी हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर काम चल रहा है। हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी से तंग आ चुकी है। गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार प्रदेश की छवि को तबाह कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस इनका मजबूती से सामना करने लिए खड़ी है।

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

6 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago