Follow Us:

रंजीता रंजन नहीं आईं धर्मशाला, कांग्रेसी नेता सुबह से करते रहे इंतज़ार

मृत्युंजय पूरी, धर्मशाला |

रविवार को धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जगजीवन पाल, यादविंदर गोमा, पवन काजल, केवल सिंह पठानिया और किशोरी लाल समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, पहले इस पत्रकार वार्ता को प्रदेश सह प्रभारी रंजीता रंजन करने जा रही थी, लेकिन किन्हीं कारण वश वे धर्मशाला नहीं आईं। जिसके चलते यह पत्रकार वार्ता कांग्रेस नेताओं ने की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने पैट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स लगाए जाने से आज कीमते आसमान छू रही हैं। ईंधन पर इतना टैक्स वसूल कर अभी तक केंद्र सरकार 11 लाख करोड़ कमा चुकी है वहीं उन्होंने कहा कि आज आम जनता को इसके चलते खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।