Follow Us:

शिमला के नेरवा में मूकबधिर लड़की से दुष्कर्म

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा में 20 वर्षीय युवती की हत्या पर मचा बवाल शांत नहीं हुआ था कि शिमला के नेरवा क्षेत्र में एक मूकबधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस थाना नेरवा ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि एक मूकबधिर लड़की के साथ भगत राम (56) ने बलात्कार किया। वारदात के दौरान पीड़िता के परिजन बगल के गांव में एक समारोह में गए थे। लड़की को घर में अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। जब लड़की के भाई और पिता घर पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को संदिग्ध हालात में पाया।

पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी भगत राम को हिरासत में ले लिया है और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।