Follow Us:

राठौर ने रामपुर के पूर्व विधायक निन्जू राम के निधन पर जताया शोक

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रामपुर के पूर्व विधायक निन्जू राम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निन्जू राम पार्टी के एक कर्मठ नेता थे, जो समाजिक कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।

राठौर ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सम्बेदना जताई है।