राठौर बोले- खेल पुरस्कार का नाम बदलना मोदी सरकार की घटिया सोच, प्रदेश सरकार पर भी बोला हमला

<p>हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने हमीरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश में उपचुनावों के साथ-साथ 2022 के चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। आज हमीरपुर से भी चुनावों का आगाज किया जा रहा है। इस मौके पर राठौर ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। राठौर ने कहा कि जयराम सरकार चार सालों में अफसरों पर पकड़ नहीं बना पाई है। इमानदार अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्य सचिव को हटाया गया है भाजपा को आगामी चुनावों में इसका जरूर जबाव मिलेगा। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा।</p>

<p>वहीं, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर राठौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया है। लेकिन मोदी सरकार द्वारा उनके नाम रखे पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर के नाम पर रखना उचित नहीं है। मोदी सरकार को उनके नाम पर किसी और अवॉर्ड का नाम रखना चाहिए था। मोदी सरकार ने ऐसा कर अपनी घटिया सोच का परिचय दिया है।</p>

<p>राठौर ने कहा कि देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने जीवन काल में किसी भी संस्था का नाम बदलकर अपने नाम पर नहीं रखा है। ये श्रेय मोदी को जाता है। उन्होंने गुजरात में सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर अपने नाम पर रख लिया है। राजीव गांधी लोगों के दिलों में बसते हैं। भाजपा ने जो ये घटिया सोच का परिचय दिया है लोग इसका जबाव जूरूर देंगे।&nbsp;</p>

<p>प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि प्रदेश में चार उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। सरकार उप-चुनावों को करवाने में डर रही है इसलिए चुनावों की घोषणा नहीं कर पा रही है। वहीं, खालिस्तान से मिल रही धमकियों पर गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों को डराने के लिए काम किया जा रहा है जिन्हें सहन नहीं किया जाएगा। हिमाचल के लोग खालीस्तान की धमकियों से डरने वाले नहीं है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका: सरसों तेल और रिफाइंड के दाम बढ़े, टमाटर भी 100 के पार

  Festive inflation 2024 : त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार से आम जनता…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

3 hours ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

4 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

5 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

6 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

6 hours ago