Follow Us:

राठौर बोले- BJP की जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमें एकजुट होना होगा

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हमें एकजुट होना होगा।

उन्होंने कुसम्पटी कांग्रेस की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे भी हमें ऐसे ही एकजुट रहना है और कांग्रेस को मजबूत रखना है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के षड्यंत्रो से भी बचना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी एकजुट हो कर आगे चले। पार्टी को सत्ता में लाने के लिए हम सब को साथ मिल कर चलना होगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश और प्रदेश के लोग परेशान हो गए हैं। यह समय कांग्रेस पार्टी को लोगों के साथ आगे चलने का है। कांग्रेस देश और प्रदेश के लोगों के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने देगी और इसके लिए हमें एकजुट होना है।