Follow Us:

राठ़ौर ने किया टिकैत का शिमला आने पर स्वागत, सोलन घटना को बताया भाजपा का षड्यंत्र

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पिछले कल राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के शिमला आगमन पर स्वागत किया। लेकिन शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य  सिंह ने टिकैत का विरोध किया है। विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया में कहा कि "हिमाचल बाग़वानों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है। उन्हें बाहर के लोगों की खासकर ऐसे लोगों की जिन्हें हिमाचल की सभ्यता और संस्कृति मालूम नहीं है कोई जरूरत नहीं है। राकेश टिकैत अपने राज्य में जाकर अराजकता फैलाए"। 

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस पर कहा कि उन्हें विक्रमादित्य के बयान कि जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन राकेश टिकैत अगर हिमाचल के किसानों की आवाज उठा रहे हैं तो वह इसका स्वागत करते हैं। सभी को अधिकार है कि वह आवाज़ उठाये। यदि टिकैत हिमाचल के किसान बाग़वानों की आवाज़ उठाते हैं तो अच्छी बात है वह इसका स्वागत करते हैं। 

सोलन में हुई घटना पर राठौर ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। टिकैत किसानों के बड़े नेता है। उनकी एक बहुत बड़ी छवि है लेकिन जो लोग वहा उकसाने का प्रयास कर रहे थे वह कौन लोग थे यह जानना भी जरूरी है। कुछ लोगों को जान बूझ कर वहां भेजा गया था ताकि कोई विवाद पैदा किया जा सके।