लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दी है। इसके चलते प्रदेश कांग्रेस कुछ पदों पर नई नियुक्तियां भी कर रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुशीला नेगी ने रीना देवी को जिला महिला कांग्रेस कांगडा-देहरा की महासचिव नियुक्त किया है। उन्होंन कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जायेगी। रीना देवी कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और काफी लंबे समय से कांग्रेस से जुडी हैं।



