कांग्रेस पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की खैर नहीं, आलाकमान को भेजी जाएगी काम की रिपोर्ट

<p>कांग्रेस पार्टी के लिए काम न करने वाले पदाधिकारियों की अब ख़ैर नहीं। जो पदाधिकारी पार्टी के लिए काम नहीं करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट अब से आलाकमान भेजी जाएगी। ये बात कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो दिनों तक प्रवक्ताओं, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारी की बैठकें आयोजित की है। जिसमें साफ दिशानिर्देश दिए है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। कांग्रेस 25 नवंबर तक प्रदेश में बूथ कमेटियों का गठन कर लेगी। हर बूथ में कम से कम 5 सदस्यों होने जरूरी होंगे। जिनको कांग्रेस पार्टी पहचान पत्र जारी करेगी।</p>

<p>राठौर ने बताया कि सरकार हर मोर्चे पर असफल सिद्ध हो रही है अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार अफसरशाही को ताश के पतों की तरह फेंट रही है। पहले बिजली के बिल बढ़े अब बिजली के नए कनेक्शन के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं अनावश्यक करों में वृद्धि की जा रही है। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कारोना काल के नुकसान के आंकलन के लिए कमेटी बनाई थी। जिसके सुझाव सरकार को दिए लेकिन सरकार उन सुझावों पर अमल नहीं कर रही है। डिपुओं के माध्यम से दीपावली पर सरकार 100 ग्राम चीनी देकर जनता से छलावा कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago