Follow Us:

रिटायर्ड कर्नल लगवाल की अनुराग से भेंट बनी चर्चा का विषय

नवनीत बत्ता |

आज हमीरपुर के परिधि गृह में सांसद अनुराग ठाकुर लोगों की समस्याएं सुनी। वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा की। इसी दौरान पूर्व सैनिक कल्याण निगम के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल विधि चंद लगवाल की उपस्थिति वहां पर चर्चा क विषय बनी रही।

बता दें, कि कर्नल लगवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। लगवाल ने धूमल के खिलाफ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था जिसमें उन्हें बड़ी हार मिली थी। लेकिन, आज लगवाल सासंद अनुराग ठाकुर से मिले। बेशक इन दोनों की मुलाकात किसी भी मुद्दे पर हुई हो लेकिन, बीजेपी के राजनितिक गलियारे में दोनों की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के अध्यक्ष लगवाल ने अपने पद को कहीं न कहीं बचाने के लिए अनुराग से भेंट की है।