Follow Us:

रितेश कपरेट बने कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव

पीं. चंद |

कांग्रेस में शिमला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर रार थमने का नाम नही ले रही है। यशवंत छाजटा के अध्यक्ष बनने के बाद से कार्यकारी अध्यक्ष रहे रितेश कपरेट को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही थी।

 कपरेट को लेकर कांग्रेस संगठन की तरफ से ये तर्क दिया गया कि वह कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। लेकिन ऐसा संभव है ये कांग्रेस भी जानती है। इसलिए आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रितेश कपरेट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन सचिव नियुक्त किया है।

सुबह से ऐसी खबर आ रही रही की कपरेट को कहीं और जगह एडजेस्ट किया जा रहा है अब सुक्खू  ने कपरेट को खुश करने के लिए प्रदेश कांग्रेस में संगठन सचिव पद दिया है। लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी ओर सुक्खू रितेश कपरेट के लिए इतना प्यार क्यों दर्शा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के शिमला पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के भीतर सियासी समीकरण बदलते नजर आने शुरू हो गए हैं। इस कड़ी के तहत शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष रितेश कपरेट को बदल दिया गया था। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री का समर्थक माने जाने वाले हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण का अध्यक्ष बना दिया गया।