हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके सुक्खू ने क कहा कि रोहित ठाकुर के नेतृत्व में जुब्बल-कोटखाई विकास के मामले में पूरे हिमाचल में अव्वल रहा है।
सुक्खू ने कहा, “कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई को सड़कों के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट आबंटित हुआ। रोहित ठाकुर जुब्बल-नावर-क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा ही चिंतित रहें हैं। उनकी विकासात्मक सोच के चलते सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल योजनाओं में पूरे हिमाचल में सर्वाधिक बजट जुब्बल-नावर-कोटखाई को मिला है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में मंडी के दो विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाक़ी हलकों को घोर निराशा ही हाथ लगी है। सुक्खू ने कहा कि रोहित ठाकुर जुब्बल-नावर-कोटखाई ही नहीं बल्कि पूरे जिला शिमला की उम्मीद हैं। उन्होंने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों के साथ जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की।
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…