Follow Us:

भाजपा में बैठकों का दौर शुरू, उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर बनेगी रणनीति

पी. चंद |

कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा कोर कमेटी की प्रथम बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अद्यक्षता में होटल पीटरहॉफ में शुरू हो गयी है। यह कोर कमेटी की बैठक कल तक चलेगी। इसके बाद बैठक का यह दौर परसो तक चलेगा इस दौरान भाजपा प्रदेश में होने वाले उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेगी और जीत के लिए रणनीति तैयार करेगी।

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि यह बैठक कल तक चलेगी। बैठक में सेवा ही संगठन भाग 2 में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपचुनाव को लेकर भी चर्चा होगी लेकिन बैठक में उम्मीदवारों तो लेकर कोई चर्चा नहीं होगी। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमो को लेकर चर्चा होगी। वहीं, कल 2017 के सभी प्रत्याशियों व उसके बाद प्रकोष्ठो के साथ बैठक होगी। जिसमें उप चुनाव  व आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। 

इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जमवाल एवं त्रिलोक कपूर उपस्थित है।