RSS भेजेगा राहुल गांधी को न्योता, ‘भविष्य के भारत’ पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर रहा है। इस बीच RSS अगले माह होने वाले अपने एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकता है।

आरएसएस का ये कार्यक्रम अगले महीने 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। इसमें भविष्य का भारत कार्यक्रम के तहत राहुल और येचुरी समेत अन्य राजनीतिक दलों को RSS न्योता भेज सकता है।

राहुल गांधी लगातार आरएसएस और बीजेपी पर आक्रामक रूप से निशाना साधते रहे हैं। हाल ही के दिनों में राहुल सीधे आरएसएस का नाम ले उस पर देश को बांटने का आरोप लगाते रहे हैं।

हाल ही में अपने विदेशी दौरे के दौरान भी राहुल गांधी ने आरएसएस पर देश की संस्थाओं पर अपना एकाधिकार चलाने का आरोप लगाया था।

RSS प्रचारक अरुण कुमार का कहना है कि इस बैठक में समाज के हर क्षेत्र के लोगों को बुलाया जाएगा। जाहिर है कि राजनीतिक दलों को भी बुलाया जाएगा, हम सभी राजनीतिक पार्टियों को न्योता देंगे। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाया है, वह संघ को क्या समझेगा।

अरुण कुमार ने कहा कि सारी दुनिया मुस्लिम आतंकवाद, मुस्लिम ब्रदरहुड से कितनी पीड़ित है। अगर ये समझते तो ये नहीं कहते, वैसे भी वो कहते हैं कि अभी पूरे भारत को नहीं समझ पाए हैं, जब भारत को नहीं समझा है तो संघ को नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य के भारत की परिकल्पना और संघ की सोच के विषय पर मोहन भागवत संवाद करेंगे।

मोहन भागवत देश के प्रबुद्ध नागरिकों से ' भविष्य का भारत- आरएसएस का दृष्टिकोण' विषय पर 17 से 19 सितंबर तक दिल्ली के विज्ञानभवन में संवाद करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर संघ का दृष्टिकोण जानने को उत्सुक है इसलिए समसामयिक मुद्दों पर संघ के विचार मोहन भागवत सबके सामने रखेंगे।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

9 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago