<p>हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव खासा दिलचस्प होने वाले है। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और दूसरा अनिल शर्मा के लिए सलमान खान रोड शो करेंगे। </p>
<p>बता दें कि अनिल शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर हैं। अनिल शर्मा ने खुद इस बात को कबूला है कि सलमान उनके लिए रोड शो करेंगे। हालांकि शो किस दिन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि आयुष शर्मा और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी। उनके रिसेप्शन में पूरा खान परिवार मंडी आया था।</p>
<p>अनिल शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। जिन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। शर्मा ने कहा कि लंबे समय से उनके परिवार को नजरंदाज किया जा रहा था। मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।</p>
<p>अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे। राहुल गांधी की मंडी रैली के दौरान उनके पिता पंडित सुखराम का विरोध किया गया था। इसी के चलते वह इस रैली में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद चुनाव को लेकर गठित समितियों में भी उनको और पंडित सुखराम को कोई जगह नहीं मिली।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…