Follow Us:

भ्रष्टाचार-नशा माफिया नहीं होगा सहन: सतपाल सिंह सत्ती

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को ऊना में कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और नशा माफिया किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न तरह के माफिया राज के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है तथा जो भी व्यक्ति नशे या अन्य किसी अवैध करोबार में संलिप्त पाया जाता है उसे किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को कुछ असामाजिक लोग नशे के दलदल में धकेल कर नष्ट करने का प्रयास कर रहें हैं जिन्हें किसी भी कीमत पर छोडा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से ऐसे असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा मिलकर मुकाबला करने का आहवान किया।