Follow Us:

सत्यजीत तांबे के हाथ में महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस की कमान

समाचार फ़र्स्ट डेस्क |

 

महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव सत्यजीत तांबे ने जीत लिया है। तांबे ने यह जीत भारी मतों से हासिल की है। युवा कांग्रेस की बागडोर अब तांबे के हाथ में हैं। तांबे को कुल 70189 वोट पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित झनक को 32,999 वोट मिले।

इस चुनाव में रिसोड के विधायक अमित झनक और कुणाल राऊत दूसरे नंबर पर रहे, इसलिए झनक और राऊत को प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

गौरतलब हा कि सत्यजीत तांबे कांग्रेस नेता और पूर्व महसूल मंत्री बालासाहेब के भांजे हैं। तांबे ने अहमदनगर जिला परिषद के सदस्य  के रूप में काम किया है। अहमदनगर विधानसभा से उन्‍होंने 2014‍ में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था।