Follow Us:

कांग्रेस सम्मेलन में हंगामा, रायजादा समर्थकों ने करुण शर्मा को धक्के मार बाहर निकाला

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस के ऊना सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यहां विधायक रायजादा के समर्थकों ने प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू के सामने ही करुण शर्मा को धक्के मारकर बाहर कर दिया। करुण शर्मा को पार्टी से निष्कासिक भी किया गया था। इस दौरान करुण को पार्टी का गद्दार बताया गया और जमकर नारेबाजी भी हुई।

ऊना में चल रहे कार्यक्रम के दौरान NSUI के निष्कासित प्रदेश अध्यक्ष करुण शर्मा, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शर्मा और संजीव सैनी जैसे पहुंचे…वहां हंगामा हो गया। निष्कासित नेताओं के आते ही गद्दार वाले नारे लगने लगे। 'पार्टी के गद्दारों को, बाहर निकालों सा%$ को'।

इस दौरान कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीएलपी मुकेश अग्निहोत्री और विधायक रायजादा समेत वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि करुण शर्मा को विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था। करुण ने प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन भी किए थे और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को अपने निष्कासन को गलत बताते हुए लेटर भी लिखे थे।

हंगामे का वीडियो यहां देखें–