Follow Us:

सेंसेक्स फिर धड़ाम, जानिए 5 बड़ी वजहें

समाचार फर्स्ट डेस्क |

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी जबरदस्त गिरावट देखी गई। शुरुआती कोराबार में ही सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स 500 से अधिक अंक तक गोते लगा बैठा। वहीं, निफ्टी भी 100 अंक नीचे धड़ाम हो गया।

गिरावट से जुड़ी 5 खास बातें

  1. घरेलू बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण अमेरिकी शेयर बाजार में मची हलचल है। अमेरिकी शेयर बाजार में सप्ताह में दूसरी बार प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई। डॉव जोंस 1,000 अंक टूट गया। यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।
  2. अमेरिका में तेज गिरावट की वजह बॉन्ड यील्ड का 2.85 फीसदी के स्तर पर पहुंचना है। दरअसल, बॉन्ड यील्ड बढ़ने के बाद यूएस फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका रहती है।
  3. एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हैंगसेंग 3.62 प्रतिशत, जापान का निक्की 3.22 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 4.24 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे।
  4. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के तहत ऑटो से लेकर फाइनेंस, मीडिया, मिडकैप, बैंक और एनर्जी तक तमाम इंडेक्स रेड जोन में ट्रेडिंग करते देखे जा रहे हैं।
  5. नैस्डैक सूचकांक 274.82 अंकों यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 100.66 अंकों यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581.00 पर बंद हुआ।