अनुराग ठाकुर के सीयू और कांगड़ा एयरपोर्ट को लेकर दिए सुझाव पर शांता ने जताई प्रसन्नता

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एंव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी और कांगड़ा हावाई अड्डे के संबंध में दिए गए मूल्यवान सुझाव को लेकर प्रसन्नता जताई है। शांता ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में उनका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के सभी प्रकार के विकास के लिए हवाई सेवा बहुत अधिक आवश्यक है।

शांता ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि व्यर्थ के विवाद के कारण पिछले 9 सालों से केंद्रीय विश्वविद्यालय का काम अधूरा पड़ा है। पिछली सरकार के समय भारत सरकार ने इस विवाद को पूरी तरह समाप्त करके अंतिम फैसला लिया था कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और देहरा दोनों जगहों में स्थापित किया जाएगा। सरकार के फैसले में यह भी बताया है कि धर्मशाला में क्या होगा और देहरा में क्या होगा। शांता ने अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि अब भारत सरकार के इस निर्णय को अतिशीघ्र लागू करवाए जो कुछ केंद्रीय विश्वविद्यालय से करवाना है उसे भी पूरा करवा लें।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से बड़ी गम्भीरता से अपील की है कि हमारे सौभाग्य से नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री हैं। पिछले 6 महीनों से वे किसी उद्घाटन के लिए दिल्ली से बाहर नहीं गये और सब कुछ दिल्ली से करते रहे। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल उद्घाटन के लिए स्वंय हिमाचल पधारे। वे हिमाचल प्रदेश को अपना समझते

हैं और यह भी कहते हैं कि हिमाचल का उन पर बड़ा अधिकार है। हिमाचल प्रदेश के एक युवा और कुशल नेता जगत प्रकाश नडडा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हिमाचल प्रदेश के एक होनहार युवा नेता अनुराग ठाकुर, केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री है। एक यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्वर्ण युग है।

जनता याद रखें कि विकास केवल सरकार का काम ही नहीं अपितु जनता को भी पूरा सहयोग देना चाहिए। यदि यह चारों मिलकर हिमाचल प्रदेश के विकास में लगें और हिमाचल प्रदेश की जनता कहीं पर कोई रूकावट न डाले तो हिमाचल प्रदेश भारत का पहला प्रदेश बन सकता है जो सब दृष्टियों से पूर्ण खुशहाल हो जाएगा। शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस स्वर्णिम अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

17 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago