विद्यासागर के निधन पर शांता ने जताया शोक, सुनाया एक पुराना किस्सा

<p>BJP की वरिष्ठ नेता रहे विद्यासागर के निधन पर सांसद शांता कुमार ने शोक व्यक्त किया है। एक पुराना किस्सा सुनाते हुए शांता ने कहा कि विद्या सागर से मेरा संबंध उस समय प्रारम्भ हुआ जब वे एक सरकारी कर्मचारी के रूप में पालमपुर में काम करते थे। मैं पहला चुनाव हार कर वकालत छोड़ कर पालमपुर बाजार में एक प्रिटिंग प्रेस चलाता था। हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों ने पंजाब वेतनमान प्राप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक आन्दोलन शुरू किया था।</p>

<p>हमारी पार्टी उसका सर्मथन कर रही थी। विद्या सागर प्रदेश के एक प्रमुख कर्मचारी नेता के रूप में आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे थे। मैं उन दिनों एक साप्ताहिक पत्रिका हिम प्रदीप निकालता था। वे मेरे पास आते थे। मेरी पत्रिका में उनके समाचार छपते थे। उनसे मेरा परिचय मित्रता में बदला और वे फिर हमारी पार्टी में शामिल हुए।</p>

<p>शांता कुमार ने कहा कि वे एक बार उनकी हार पर बहुत अधिक दुखी हुए थे। मेरे लिए अपनी सीट खाली करने का प्रस्ताव लेकर मेरे पास आये थे। उनके अत्यंत दुखी होने पर मैं बहुत हैरान हुआ था और मैंने कहा था अपनी हार पर मैं बिलकुल दुखी नहीं हूं परन्तु आप इतना दुख क्यों मना रहे हो। मेरे प्रति उनकी मित्रता का यह प्रमाण था।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago