<p>प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का भाग्य साथ न देता तो शायद वह आज मुख्यमंत्री के पद पर नहीं होते। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर सीएम की कथित टिप्पणी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी टिप्पणियों को ख़ारिज करती है। उन्होंने कहा कि सीएलपी को लेकर जयराम ठाकुर की कथित टिप्प्णियां शोभा नहीं देती क्योंकि मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।</p>
<p>अगर मुकेश अग्निहोत्री सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं तो सरकार को उन आलोचनाओं पर ध्यान देकर सुधार करना चाहिए। जयराम ठाकुर के नेतृत्व को बीजेपी के अंदर ही स्वीकार नहीं किया जा रहा है। बीजेपी के अंदर सब ठीक नहीं चल रहा है। सतपाल सत्ती द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणियों को चुनाव आयोग तो गम्भीरता से ले रहा है लेकिन सीएम की नज़रों में सत्ती का कोई दोष नहीं और वह सत्ती का डिफ़ेंड करते नज़र आ रहे हैं।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…