राठ़ौर ने सत्ती को बताया मवाली, चुनाव आयोग के पास दी शिकायत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को शिमला में बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के बयानों को मवाली वाली भाषा करार दिया है। राठ़ौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग सभ्य और शालीनता कि भाषा के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सतपाल सत्ती हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं।

बीजेपी को अपनी हार दिख रही है इसलिए वे अपना आपा खो बैठे है। चुनाव आयोग भी एक तरफ़ा नियमों का पालन कर है। अधिकारियों को नहीं भुलाना चाहिए कि एक दिन बीजेपी भी सत्ता से बाहर होगी और कांग्रेस सत्ता में आएगी। अधिकारियों को संवैधानिक दायरे में रह कर काम करना चाहिए। साथ ही कांग्रेस ने सत्ती के बयानों पर चुनाव आयोग के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है।

'लोकतंत्र से लठतंत्र बनने का खतरा हुआ'

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व BJP अध्यक्ष रहे सुरेश चंदेल ने कहा कि बीजेपी में अब वह संवाद नहीं रहा और बीजेपी देश के लोकतंत्र को लठतंत्र बना रही है। मतदात्ताओं और लोगों के मन मे लोकतंत्र के खतरे में पड़ने की आशंका पैदा हो गयी है। ईवीएम पर देश के भीतर अविश्वास का भाव है वीवीपैट की संख्या ज्यादा बूथों में बढ़ाये जानी चाहिए। देश में आज तक के इतिहास में 45 सालों में बेरोजगारी का आंकड़ा सबसे ज्यादा पिछले 5 साल में बढ़ा है।

सुरेश चंदेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आम किसान बागवान और बेरोजगारों के लिए अवसर देने की मंशा से बनाया गया दसतावेज़ बताया है। प्रदेश में आज कांगेस के पक्ष में माहौल बनता दिखने लगा है, लेकिन जिन लोगों को 5 सालो की सत्ता का रिपोर्ट कार्ड देना है वो अपने वादों को बताने की जगह मत दाताओं को भर्मित करने में लगे हुए है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago