<p>जिला ऊना में भरवाईं के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। हादसे में दिल्ली से धर्मशाला जा रही HRTC की वॉल्वो बस आर्यन इंटरनेशनल स्कूल भरवाईं का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हालांकि हादसे के दौरान सभी बच्चें कक्षारूम में थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता। इस हादसे में बस क्षतिग्रस्त हुई है, वहीं बस में सवार सभी यात्री भी सुरक्षित हैं।</p>
<p>जानकारी के अनुसार दिल्ली से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बॉल्वो बस सुबह साढ़े नौ बजे भरवाई स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास अंनियत्रित होकर गेट तोड़ अंदर घुस गई। हादसे की आवाज सुन स्कूल स्टाफ सदस्य बाहर निकले। तो देखा कि बस स्कूल के अंदर आ गई है। बस के एक किनारे खाई थी। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।</p>
<p>डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…