‘भाभी जी’ ने थामा कांग्रेस का हाथ, संजय निरुपम की उपस्थिति में जॉइन की पार्टी

<p>टेलिविजन की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को शिल्पा शिंदे ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस दफ्तर जाकर पार्टी जॉइन की। &nbsp;</p>

<p>शिल्पा शिंदे टेलिविजन के मशहूर सीरियल &lsquo;भाभी जी घर पर हैं&rsquo; में &lsquo;अंगूरी भाभी&rsquo; नाम के किरदार की भूमिका निभा चुकी हैं, हालांकि 2016 की शुरुआत में उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने मशहूर टीवी रियल्टी शो &lsquo;बिग बॉस&rsquo; के 11वें संस्करण में भाग लिया और जनवरी 2018 में इसकी विजेता बनीं। शिल्पा शिंदे ने 1999 में अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत की थी।</p>

<p>माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे को 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया जा सकता है। इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे की लोकप्रियता को ध्यान में रखकर कांग्रेस उनसे प्रचार में मदद ले सकती है।</p>

<p>शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को महाराष्ट्र के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉ. सत्यदेव शिंदे हाई कोर्ट में जज थे, जबकि उनकी मां गीता सत्यदेव शिंदे एक गृहिणी हैं। शिल्पा की दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। वो केसी कॉलेज, मुंबई की मनोविज्ञान की छात्र थीं, लेकिन स्नातक की डिग्री प्राप्त करने में असफल रहीं। उसके पिता चाहते थे कि वह कानून की पढ़ाई करे, लेकिन उसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago