शिमला: विधानसभा अध्यक्ष ने लिया मॉनसून सत्र की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

<p>7 सितंबर से हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है जो 18 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 बैठकें होगीं। कोरोना काल में हो रहे मॉनसून सत्र के चलते विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार आज खुद विधानसभा सचिवालय में सत्र से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यां को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।</p>

<p>परमार ने कहा कि सत्र से संबंधित सभी तैयारियों जोरों से चल रही हैं। कोरोना के चलते इस बार सत्र के लिए विशेष तैयारियां करनी पड़ रही हैं। विषम परिस्थितिों के बावजूद विधानसभा सचिवालय सत्र आयोजित करने में पूरी तरह से सजग और सक्षम है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए पत्रकारों को कम से कम पास जारी किए जाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को भी कढ़ाई से लागू किया जाएगा।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान &nbsp;दर्शक दीर्घा में अगुन्तकों को पास जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए लोगों से निवेदन है कि वे पास के लिए आवेदन न भेजें। साथ ही उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से भी निवेदन किया है कि वे अपने साथ जरूरी स्टाफ को ही लाएं और अपने साथ तैनात सुरक्षा कर्मियों को परिसर से बाहर रखने की कृपा करें जिससे विधानसभा परिसर में भीड़ को कम किया जा सके।</p>

<p>विधानसभा अध्यक्ष ने&nbsp;कहा कि कोरोना के चलते परिसर, सदन और मुख्य द्वारों को पूरी तरह से सेनेटाईज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्र से जुड़े सभी आधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कोरोना से बचाव के लिए माननीय के बैठने वाली सीटों को पोलीकार्बोनेट शीटों से अलग किया जाएगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

2 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

5 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago