Follow Us:

शिमला: भीम सैन ठाकुर बने रामपुर के मंडल अध्यक्ष, सत्ती बोले- शीघ्र संपन्न होंगे चुनाव

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भीम सैन ठाकुर को रामपुर मण्डल का अध्यक्ष घोषित किया है। उन्होनें कहा कि इसके साथ ही 69 मण्डलों के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। शेष बचे मण्डलों के चुनाव भी शीघ्र ही सम्पन्न हो जाएंगे।